UP Weather : नए सिस्टम का असर, आज 35 जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, बिजली चमकने के साथ चलेगी तेज हवा, जानें अपने शहर का हाल

पश्चिमी विक्षोभ और पुरवा हवाओं के असर से आज शुक्रवार को पूर्वी और पश्चिमी यूपी के 37 जिलों में बादल छाने के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather Update

UP Weather :नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 3 दिन मौसम बदला रहेगा।18 से 20 अप्रैल तक पूर्वी व पश्चिमी हिस्से में बादलों की आवाजाही, आंधी-बिजली और बारिश की चेतावनी जारी की गई है।अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3℃ की वृद्धि होगी, उसके बाद के 3 दिनों तक कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होगा। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।

यूपी मौसम विभाग ने 18 अप्रैल को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में गरज चमक के साथ बारिश, बादल गरजने व बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने चलेगी। 19 और 20 अप्रैल को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश होगी। इस दौरान दोनों हिस्सों में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। 21-22 अप्रैल से मौसम फिर से साफ होने के आसार हैं।

आज इन जिलों में बादल बारिश का अलर्ट

शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर और श्रावस्ती में बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही आंधी चलने के आसार है। बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, कानपुर नगर।

सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और इटावा ,औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास इलाकों में बारिश, आंधी, बादल गरजने व बिजली चमकने का अलर्ट।

आज किस जिले में कितना रहेगा तापमान

  • बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया ,देवरिया, बस्ती, गोरखपुर, संतकबीर नगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बहराईच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली में ताप सूचकांक 50-60°C के बीच रह सकता है।
  • अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, हापुड, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, मथुरा और हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फ़िरोज़ाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनोर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 50-60°C के बीच रह सकता है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews