UP Weather : आज 60 जिलों में तेज बारिश-आंधी-वज्रपात का अलर्ट,बादलों की आवाजाही, मौसम विभाग की चेतावनी जारी

यूपी में आज पूरब से पश्चिम तक गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी । पश्चिमी यूपी में 30-40 किमी प्रति घंटे और पूर्वी यूपी में अधिकतम 40-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
up weather

उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक भले ही जून में होगी लेकिन इसके पहले प्री मानसून गतिविधियों के चलते 2 जून तक बादल बारिश और आंधी की स्थिति बनी रहेगी। आज गुरूवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश और बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने के बाद गिरावट आने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। शुक्रवार से बारिश का ये सिलसिला रफ्तार पकड़ेगा, जिसकी वजह से ज्यादातर हिस्सों में तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश होगी।

आज गुरूवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर , हरदोई , बांदा, फतेहपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, बागपत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर।
  • कासगंज, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, लखनऊ, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर,रायबरेली और अमेठी जिले में भी बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

मानसून पर अपडेट

29 से 31 मई तक पूर्वी और पश्चिमी भाग में गरज चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश की संभावना जताई गई है। कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती हैं। 1 जून को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रह सकता है, जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 18 जून तक मानसून के पहुंचने के संकेत दिए हैं।

UP Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews