UP Weather : 40 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, वज्रपात-तेज हवा, 9 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम

आज शुक्रवार को 24 अ जिलों में भारी से अति भारी बारिश और 57 से ज्यादा जिलों में बिजली चमकने के साथ कहीं कहीं झोंकेदार हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है।
UP Weather Update

UP Weather Forecast :उत्तर प्रदेश में 9 अक्टूबर तक गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज शुक्रवार को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें की संभावना जताई गई है। पश्चिमी व पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल चमकने व बिजली चमकने के साथ 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. प्रदेश में 3 से 6 अक्टूबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश और 6-7 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में भारी बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है।9 अक्टूबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

क्या कहता है यूपी मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी पर बने सिस्टम के प्रभाव से 5 अक्टूबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों को 3 से 5 अक्टूबर को ऑरेंज अलर्ट और 4 अक्टूबर को कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 6 अक्टूबर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि ,6 और 7 अक्टूबर को कई जगहों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है ।अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के बाद प्रदेश में बारिश की तीव्रता और क्षेत्रीय वितरण में कमी आ सकती है।

9 अक्टूबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 3-10-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी से अति भारी वर्षा
  • 4-10-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी  से अति भारी वर्षा
  • 5-10-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा
  • 6-10-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा, ओलावृष्टि
  • 7-10-2025: पश्चिमी में अनेक / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं मेघगर्जन झोंकेदार हवा, बिजली, भारी वर्षा,ओलावृष्टि
  • 8-10-2025: पश्चिमी में कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 9-10-2025: पश्चिमी में शुष्क / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।

शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर में भारी से अति भारी बारिश । 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा ।
  • बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर में भारी वर्षा।
  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज ,सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, अम्बेडकर नगर, कासगंज और एटा में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना है।
  • बांदा, फतेहपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर ,हरदोई ,फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, कासगंज, एटा , आगरा ,फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

1 जून से 30 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

  • 01 जून से 30 सितंबर तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 752.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जो दीर्घकालिक औसत 672 मिमी से 12% अधिक है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 666 मिमी वर्षा हुई, जो दीर्घकालिक औसत 799.2 मिमी से 17% कम है।कुल मिलाकर प्रदेश में मानसूनी वर्षा 701.6 मिमी रही, जो सामान्य श्रेणी में आती है।
  • प्रदेश के 3 जिलों में वर्षा सामान्य से बहुत कम , 27 जिलों में सामान्य से कम, 13 जिलों में सामान्य से अधिक और 2 जिलों में सामान्य से बहुत अधिक और 30 जिलों में सामान्य वर्षा हुई।
    पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह सामान्य से कम रहेगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

UP Weather Forecast Till 9 October

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews