
पश्चिमी विक्षोभ के असर से 30 मार्च से 5 अप्रैल तक उत्तर प्रदेश में मौसम बदला रहने वाला है। सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार हैं। मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।
30 मार्च से 5 अप्रैल तक ऐसा रहेगा यूपी का मौसम
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट (30 मार्च 2026) के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 30-31 मार्च और 3 से 5 अप्रैल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 30 मार्च से 1 अप्रैल और 4-5 अप्रैल 2026 तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ वज्रपात तथा झोंकेदार हवा चलने के भी आसार हैं। हवा की गति 40 से 60 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 30 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। 2 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा जिसके प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 1 और 2 अप्रैल और 4 से 5 अप्रैल के बीच मौसम पूरी तरफ साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। किसानों को सलाह दी गई है कि कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखें।
इन जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट
- नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बिजनौर, सहारनपुर, अलीगढ़ और मथुरा, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, अमेठी और सुल्तानपुर, झांसी, ललितपुर, जालौन और हमीरपुर में मौसम बदला रहेगा।
- मेरठ,सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, बरेली, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, मैनपुरी, इटावा, एटा, कन्नौज, औरया, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, कानपुर, फिरोजाबाद, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, श्रावस्ती, बहराइच, बदायूं, बुलंदशहर, संभल, हापुड़, मुरादाबाद और आस पास के जिलों में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश, वज्रपात और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है।
UP Weather Forecast Report
Realised Maximum/Minimum Temperature and Departure from Normal (In Last 24 Hours) pic.twitter.com/XH8Xl6Hzhj
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 30, 2026
2 DAY'S WEATHER FORECAST AND WARNINGS OF UTTAR PRADESH DATED 29.03.2026. pic.twitter.com/7sKbMiF5u5
— प्रादेशिक मौसम केंद्र, लखनऊ – IMD Uttar-Pradesh (@CentreLucknow) March 29, 2026
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

