UP Weather : अगले 48 घंटों के लिए बादल-बिजली और बारिश का अलर्ट, 11 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम, पढ़े मौसम विभाग का नया अपडेट

10 जुलाई के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के दोनो हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में 12 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है।आज मंगलवार को पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।दोनों हिस्सों में बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है। 11 जुलाई से प्रदेश में भारी बारिश का दौर थम जाएगा। हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और रुक-रुक कर बारिश की स्थिति बनी रहेगी।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 8 से 10 जुलाई के बीच पश्चिमी यूपी में कुछ और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश के आसार हैं। 10 जुलाई के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के दोनो हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, लेकिन कहीं भी भारी बारिश का अलर्ट नहीं है।

मंगलवार को इन जिलों में बारिश बिजली बादल का अलर्ट

  • बहराइच, लखीमपुर खीरी, आगरा, फिरोजाबाद , इटावा, शाहजहांपुर, जालौन, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • रायबरेली, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद , हापुड़ ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी , गौतमबुद्ध नगर ,बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर,संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना ।

4 दिन ऐसा रहेगा पश्चिमी/पूर्वी यूपी में मौसम

  • 08-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 09-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 10-07-2025:पश्चिमी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 11-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 12-07-2025:पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात

UP Weather Forecast till 12 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews