UP Weather : फिर प्रदेश में बादल बारिश का अलर्ट, 30 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट

नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 और 15 मार्च को प्रदेश के तराई और उत्तरी पश्चिमी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी तो 15 मार्च को प्रदेश के पूर्वी-तराई इलाकों में बादलों संग बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
UP Weather Update

UP Weather Alert: आज बुधवार को प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के असर से 13 से 15 मार्च तक प्रदेश में बादल छाने के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज 12 मार्च बुधवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसके असर से  पश्चिमी हिस्से में तीन दिन गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं भी चलेंगी और बिजली भी चमक सकती है।बुधवार से पछुआ हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। अगले तीन से चार दिनों तक तापमान में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।

13 से 17 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 13 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें तो पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है। इस दौरान दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
  • 14 मार्च को भी पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगी। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस अवधि में तेज हवा का कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है।
  • 15 मार्च को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है।पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है।
  • प्रदेश में 16 -17 मार्च को मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा।तापमान बढ़ते ही गर्मी का अहसास होने लगेगा।

Weather Forecast

बीते 24 घंटों में राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सर्वाधिक तापमान झांसी में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews