UP Weather : 10 जनवरी से फिर बदलेगा मौसम, मेघगर्जन-बारिश और ओले के आसार, आज 40 जिलों में घना कोहरा- शीतलहर का अलर्ट

10 जनवरी तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा। अगले हफ्ते पश्चिमी विक्षोभ के असर से 11 व 12 जनवरी को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।
IMD Weather Update

UP Weather Alert : उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक कोल्ड वेव और अत्यंत घना कोहरा छाने की संभावना है।फिलहाल 10 जनवरी तक मौसम का मिजाज यूही रहेगा। रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट होगी। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 11 और 12 जनवरी को प्रदेश के कुछ हिस्सोें में मेघगर्जन के साथ ओले बारिश की स्थिति बनेगी। मंगलवार सुबह 50 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया रहा, कई शहरों में विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 7, 8 और 9 जनवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा लेकिन इस पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर अति शीत दिवस के साथ घने से अति घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की गई है। हवा का रुख भी उत्तर-पश्चिमी हो गया है, ऐसे में 10 जनवरी को मौसम शुष्क रहने के साथ ही देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है।10 जनवरी के बाद प्रदेश में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है।

UP Weather : इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

  • श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा , बलरामपुर , पीलीभीत में शीत दिन का ऑरेंज अलर्ट।
  • सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, बागपत, गाजियाबाद, हापुड, गौतम बुद्ध नगर, बुलन्दशहर, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं में येलो अलर्ट।इस दौरान हवा की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटा तक रहने का अनुमान है।

UP Weather : घने कोहरे का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, फरुखाबाद, कन्नौज कानपुर देहात, कानपुर नगर रायबरेली, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उन्नाव में घना से अत्यंत घना कोहरा ।
  • गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, हरदोई, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अम्बेडकरनगर,बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, संभल, बदायूं में घना कोहरा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews