UP Weather Update Today : अगले हफ्ते से उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 18-19 फरवरी तक प्रदेश में बादल, बारिश, घने कोहरे और शीतलहर को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।हालांकि इस दौरान कहीं कहीं कोहरा छाने और 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है।20 फरवरी को बारिश के आसार है।
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज से पश्चिमी हवाओं का सिलसिला थमेगा और अधिकतम न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि होगी।15 फरवरी शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना जताई गई है।
ये भी पढ़ें
1जेल का गेट खुलते ही आजम खान को ED ने घेरा, वकीलों से बहस के बाद गाड़ी में बैठाकर ले गई टीम
2IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार
3योगी कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी, शिक्षकों-कर्मचारियों को कैशलेस इलाज, सैनिक स्कूल को मुफ्त जमीन, पढ़ें खबर
4योगी आदित्यनाथ का बड़ा हमला, बोले- कांग्रेस तो मानसिक रूप से दिवालिया हो चुकी है विक्षिप्त हो चुकी है, सपा पर भी निशाना
16 से 20 फरवरी तक का मौसम का हाल
- 16 से 19 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के कहीं-कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
- 16 और 17 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान भी किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं ।
- 18 और 19 फरवरी को कोहरा छाने का अलर्ट।
- प्रदेश में 19 फरवरी तक मौसम साफ ।किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं जारी किया गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की वृद्धि हो सकती है।
- अभी प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिसे और न्यूनतम तापमान 10 से 15 डिसे के बीच रह सकता है, हालांकि, कुछ जिलों में तापमान अपेक्षाकृत अधिक रहने की उम्मीद है।
- 20 तारीख को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर हल्की बारिश । पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह से साफ ।दोनों हिस्सों में कहीं- कहीं पर छिछला कोहरा छाने की संभावना है।
