UP Weather : मौसम में बड़ा बदलाव, चलेंगी पछुआ हवाएं, तापमान में उतार चढ़ाव, क्या होगी बारिश? पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान

इस हफ्ते मौसम साफ रह सकता है लेकिन तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। बुधवार को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं।
up Weather

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में आने वाले दो दिनों में तेज हवा की संभावना जताई गई है, हालांकि अगले एक हफ्ते तक प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।फिलहाल बारिश और ओले गिरने की कोई संभावना नहीं है। आज मंगलवार कोलखनऊ, कानपुर, वाराणसी, आगरा और प्रयागराज में तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी और गर्मी का अहसास होगा।

राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी और कानपुर में आज मंगलवार का अधिकतम तापमान 32°C और हवा की गति लगभग 12 किमी/घंटा रहने की संभावना है। आगरा में आज का अधिकतम तापमान 28°C तक पहुंच सकता है लेकिन हवा की गति लगभग 12 किमी/घंटा रहने की संभावना है। मंगलवार को यूपी के सभी 75 जिले ग्रीन जोन में है, ऐसे में लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, झांसी, मेरठ, आगरा, प्रयागराज और मथुरा में मौसम साफ रहेगा।

UP Weather : 5 से 10 मार्च तक कैसा रहेगा मौसम

  • 5 मार्च को प्रदेश में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने वाला है।
  • 6 मार्च को भी मौसम साफ रहने के साथ ही 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से तेज हवा चल सकती है।
  • 7 और 8 मार्च को तेज हवा चलने को लेकर कोई अलर्ट नहीं जारी हुआ है।9 मार्च को मौसम साफ रहने के आसार हैं।

Weather Report

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews