UP Weather : 21 से 24 अप्रैल तक कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम? क्या चलेगी हीटवेव? होगी बूंदाबांदी? जानें अपने शहर का ताजा हाल

अगले 4 दिनों में यूपी के कई शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है।
up weather today

UP Weather Update : बादल बारिश के बाद उत्तर प्रदेश का मौसम पूरी तरह से बदल गया है। अगले 5 दिनों में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।अगले 48 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है लेकिन इसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

आज सोमवार 21 से 26 अप्रैल तक मौसम शुष्क और साफ रहने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल तक कहीं-कहीं उष्ण लहर, लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 4 दिनों में यूपी के कई शहरों में अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।आगरा में बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का टाइम अब सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है।

आज सोमवार को प्रदेश के जिलों का तापमान

  • बांदा, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मिर्ज़ापुर, चंदौली, जौनपुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बस्ती, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ, एटा, फर्रुखाबाद, बदायूं, हमीरपुर, आजमगढ़, बाराबंकी, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर और गोंडा में ताप सूचकांक 60℃ के ऊपर रह सकता है।
  • चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, वाराणसी, संतरविदास नगर, गाजीपुर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर और संभल में ताप सूचकांक 50-60℃ के बीच रहने की संभावना है।
  • सहारनपुर, शामली, मुज़फ़्फ़रनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड, गौतमबुद्धनगर, मथुरा, हाथरस, कासगंज, आगरा, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, बागपत, जालौन, महोबा, झांसी और ललितपुर में ताप सूचकांक 40-50°C के बीच रहने की संभावना है।

UP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews