UP Weather : फिर बिगड़ेगा प्रदेश का मौसम, नया सिस्टम हो रहा एक्टिव, बादल-बिजली-बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD का नया पूर्वानुमान

27 फरवरी से मौसम में अचानक से परिवर्तन देखने को मिलेगा। गुरूवार शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बादल छाने के साथ गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।
mp weather

UP Weather Update : 23 से 26 फरवरी तक उत्तर प्रदेश का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। हालांकि सुबह और रात के समय कहीं कहीं हल्का कोहरा छाने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

इसके बाद 27-28 फरवरी से बादल बारिश की स्थिति बनेगी। अगले 4 दिनों में 2 से 3 डिग्री की धीरे-धीरे गिरावट होगी लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। फिलहाल अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई बड़ा बदलाव आने की संभावना नहीं है।

27 फरवरी को पश्चिमी यूपी में बादल बारिश

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर, पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके 27 फरवरी को पश्चिमी यूपी के मौसम में बदलाव होगा और गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है हालांकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा।इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय छिछला कोहरा छाने के आसार है।28 फरवरी को पूर्वी और पश्चिमी दोनों यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

फरवरी अंत में इन जिलों में होगी बारिश

लखनऊ, कानपुर, नोएडा, बहराइच, गोंडा, सहारनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बलरामपुर और शामली में बूंदाबांदी के साथ एनसीआर के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews