UP Weather : मौसम में बदलाव, सुबह कोहरा, कब पड़ेगी कड़ाके की ठंड? पढ़े मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

पूरे हफ्ते प्रदेश का मौसम साफ व शुष्क रहेगा। इस दौरान कहीं भी बारिश होने या तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान नहीं है।गले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।
up weather today

UP Weather Forecast : चक्रवात के बाद उत्तर प्रदेश में अगले एक सप्ताह तक बारिश की कोई संभावना नहीं है, हालांकि सुबह के समय धुंध और कोहरे की स्थिति बनी रहेगी। आज सोमवार को प्रदेश को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। हालांकि इस अवधि में प्रदेश में कहीं भी बारिश होने की संभावना नहीं है, ना ही तेज झोंकेदार हवा चलने के आसार है। 4 नवंबर को प्रदेश के पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार है।

3 से 9 नवंबर तक कैसा रहेगा उत्तर प्रदेश का मौसम

लखनऊ मौसम केन्द्र के मुताबिक, 3 से 4 नवम्बर की सुबह पूर्वांचल और तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं छिछले से मध्यम कोहरे की स्थिति बनेगी । 4 नवम्बर को पश्चिमी यूपी के 8 जिलों आगरा, झांसी, ललितपुर, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा ,जालौन, औरया में बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।5 से 9 नवंबर तक प्रदेश में मौसम साफ व शुष्क रहेगा।अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री की गिरावट, फिर उसके बाद 2 डिग्री की वृद्धि होगी । नवंबर के दूसरे हफ्ते में तापमान में 2-3 डिग्री की क्रमिक गिरावट आने की संभावना जताई गई है।पिछले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है।

पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • 3-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क/कहीं कहीं छिछले से मध्यम कोहरा
  • 4-11-2025: पश्चिमी में शुष्क/ पूर्वी यूपी में सुबह के समय कहीं कहीं छिछले से मध्यम कोहरा
  • 5-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 6-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 7-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 8-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क
  • 9-11-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क

UP Weather Forecast Till 7 November

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews