
इस हफ्ते दक्षिण पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश पहुंचने का अनुमान है। हालांकि इससे पहले अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 30 जून तक बादलों की आवाजाही और लू का दौर बना रहेगा। इस दौरान 4 जुलाई तक मध्यम से तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की प्रबल संंभावना है।
शनिवार (27 जून 2026) को कई जिलों में मौसम बदला रहा और लखनऊ, कानपुर, फतेहपुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत कई जिलों में बारिश हुई। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस और बस्ती में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केन्द्र (IMD), लखनऊ की ताजा दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में चक्रवाती परिसंचरण, पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ के असर से पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 जून से 4 जुलाई तक गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान मेघगर्जन के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं और लू चलने की भी संभावना है।
अगले 3-4 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के उत्तरी अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के बाकी हिस्सों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। संभावना है कि जुलाई के पहले में दक्षिण पश्चिम मानसून प्रदेश में प्रवेश कर सकता है। आमतौर पर यूपी में मानसून के आगमन का सामान्य समय 20 जून है, लेकिन इस बार 10-15 दिन की देरी से 30 जून या 1 जुलाई के आसपास पहुंचने का अनुमान है। फिलहाल 15-16 दिनों से महराजगंज के पास यूपी बॉर्डर पर मानसून रुका हुआ
इन जिलों बादल गरजने और बिजली गिरने का अलर्ट
प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती ।
इन जिलों में चलेगी लू
बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, अंबेडकर नगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और आस पास के क्षेत्र में अलर्ट जारी किया गया है।

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

