UP Weather: उत्तर प्रदेश में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, बिजली गिरने की आशंका, बढ़ेगी ठंडक

उत्तर प्रदेश में ठंड का दौर खत्म हो चुका है। अब बन रहे मौसम के हिसाब से बारिश की संभावना दिखाई दे रही है। प्रदेश के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेगी।
UP Weather Update

UP Weather: उत्तर प्रदेश के मौसम में हर थोड़े दिन में कोई ना कोई बदलाव देखने को मिल रहा है। कड़ाके की ठंड के बाद मौसम थोड़ा नॉर्मल हुआ था। धूप निकलने के कारण लोगों को दोपहर के समय गर्मी का एहसास हो रहा था। वहीं 27 फरवरी से अब एक बार फिर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। जारी किए गए अलर्ट में हापुड़, मेरठ, गाजियाबाद, बागपत समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की बात कही गई है।

पिछले कुछ दिनों से ठंड कम होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में कोहरे का सिलसिला जारी था, जो अब पूरी तरह से थम चुका है। आने वाले दिनों में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है लेकिन बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश का ये सिलसिला 27 फरवरी से 1 मार्च तक चलने वाला है।

उत्तर प्रदेश में होगी बारिश (UP Weather)

मौसम विभाग के मुताबिक 27 फरवरी से 1 मार्च तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इसके बाद 2 मार्च से मौसम साफ हो जाएगा। बीते कुछ दिनों से लगातार तेज धूप की वजह से दिन में गर्मी लग रही थी और रात में हल्की ठंड महसूस हो रही थी। अब बारिश होने के बाद लोगों को ठंडक का एहसास होने लगेगा।

यहां होगी बारिश

27 फरवरी से प्रदेश के अलग-अलग इलाके में बारिश का सिलसिला शुरू होने वाला है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें गिरने का अनुमान लगाया गया है। जबकि पूर्वी यूपी का मौसम साफ रहेगा। मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली, गाजियाबाद, हापुड़ में बादल गरजने और बिजली गिरने की आशंका है।

बुलंदशहर,मुरादाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मथुरा, अलीगढ़ और आसपास के इलाके में गरज चमक के साथ बारिश होगी। 28 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी दोनों ही इलाकों में बादल गरजेंगे और हल्की बौछारें गिरेगी।

2 मार्च से साफ होगा मौसम

1 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिम में पूर्वी हिस्से में बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान बादल गरजने के साथ बिजली भी चमकेगी। 2 मार्च से प्रदेश का मौसम बिल्कुल साफ रहेगा। फिलहाल प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो लखनऊ का रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews