UP Weather : आज शुक्रवार को तेज बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 48 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम

उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में शुक्रवार को मेघगर्जन, बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।गाजियाबाद और नोएडा में हल्के बादलों की आवाजाही देखने को मिलेगी।
rajasthan weather

आज शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं-कहीं पर मेघगर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। फिलहाल 16 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।

11 और 13 जुलाई को प्रदेश के दोनो हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 14 से 16 जुलाई तक दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी ।अगले 48 घंटों में यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट लेकिन न्यूनतम तापमान में 5 दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा ।

आज शुक्रवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • मिर्जापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद और इटावा ,बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार ।

16 जुलाई तक ऐसा रहेगा पश्चिमी/पूर्वी यूपी में मौसम

  • 11-07-2025: पश्चिमी  / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 12-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 13-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं भारी बारिश/ मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 14-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 15-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।
  • 16-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

UP Weather Forecast till 16 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews