UP Weather : आज बुधवार को भी गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट, बादलों की आवाजाही, 72 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम

9 जुलाई को 6 जिलों और आसपास के इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, वही 2 दर्जन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
UP Weather

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आगामी 2-3 दिनों के दौरान प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं कहीं भारी वर्षा को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा का दौर जारी रहेगा।आज बुधवार को पश्चिमी यूपी में अनेक और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश, बादल गरजने और बिजली चमकने की भी चेतावनी जारी की गई है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 13 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 जुलाई के बाद भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। 11 और 12 जुलाई को प्रदेश के दोनो हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 12 से 14 जुलाई तक दोनों हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी ।अगले 48 घंटों में यूपी में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट  लेकिन न्यूनतम तापमान में 5 दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा ।

बुधवार को इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश ।
  • शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुर, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी , फतेहपुर ,प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी , कानपुर नगर ,सहारनपुर, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने व बिजली चमकने की संभावना।

4 दिन ऐसा रहेगा पश्चिमी/पूर्वी यूपी में मौसम

  • 09-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात /भारी वर्षा।
  • 10-07-2025: पश्चिमी कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें। पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 11-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 12-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 13-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात
  • 14-07-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात।

UP Weather Forecast till 14 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews