UP Weather : 24 घंटे बाद फिर बदलेगा मौसम, फिर शुरू होगा भारी वर्षा का दौर, आज 30 जिलों में अलर्ट, पढ़े IMD नया अपडेट

13 से 15 अगस्त तक पश्चिमी और पूर्वी यूपी में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 16 अगस्त को सिर्फ पूर्वी यूपी में भारी बारिश होने की संभावना है।
UP Weather Update

उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर एक्टिव होने जा रहा है जिसके असर से 16 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है।इस दौरान मंगलवार से गुरुवार के बीच भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज सोमवार 11 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान दोनों हिस्सों में कहीं भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी नहीं हुआ है।एक जून से लेकर 10 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में अनुमान बारिश 431 मिलीमीटर के सापेक्ष 479 मिली मीटर रिकॉर्ड की गई जो की सामान्य से 11% अधिक है।अबतक 36 जनपद बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं।वर्तमान में 22 जनपद बाढ़ से प्रभावित हैं।

UP Weather : इन जिलों में बारिश और बिजली का अलर्ट

  • सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, मुरादाबाद, कुशीनगर, महाराजगंज और सिद्धार्थनगर में मध्यम से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट ।
  • शामली, बुलंदशहर, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, लखनऊ, अयोध्या, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, देवरिया और गोरखपुर हल्की बारिश ।यहां 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं ।

16 अगस्त तक जारी रहेगा यूपी में बारिश का दौर

  • 11-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 12-08-2025: पश्चिमी में कुछ / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 13-08-2025: पश्चिमी में अनेक/ पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 14-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 15-08-2025: पश्चिमी में लगभग सभी / पूर्वी यूपी में अनेक स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी से अति बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।
  • 16-08-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।कहीं कहीं भारी बारिश मेघगर्जन और वज्रपात के आसार।

UP Weather Forecast till 16 August

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews