UP Weather : 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, फिर भारी बारिश का अलर्ट, आज कैसा रहेगा वेदर, पढ़े IMD का नया अपडेट

4-5 दिनों तक पश्चिमी व पूर्वी यूपी में हल्की से मध्यम बारिश का दौर चलेगा। वही 19 सितंबर तक पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
up weather

UP Weather : 24 घंटे बाद उत्तर प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 15-16 सितंबर को पूर्वी व पश्चिमी यूपी में कहीं कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आज शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं भी भारी बारिश होने की संभावना नहीं है।अगले 5 दिनों तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव आने के आसार नहीं हैं।

सोमवार से फिर बदलेगा मौसम

नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से 15 सितंबर से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर और पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमकने और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 16 और 17 सितंबर को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मध्यम से भारी बारिश होने के अलर्ट भी जारी किया गया है। 18 और 19 सितंबर को भी पश्चिमी यूपी और पूर्वी यूपी में मेघगर्जन, बिजली और कहीं-कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

14 से 19 सितंबर तक कैसा रहेगा यूपी का मौसम

  • 14-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कहीं कहीं पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।
  • 15-09-2025: पश्चिमी में कहीं/ पूर्वी यूपी में कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 16-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 17-09-2025: पश्चिमी / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 18-09-2025: पश्चिमी कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात
  • 19-09-2025: पश्चिमी कहीं कहीं / पूर्वी यूपी में कुछ कुछ पर वर्षा/गरज-चमक के साथ बौछारें ।पूर्वी यूपी में कहीं कहीं भारी वर्षा, मेघगर्जन, वज्रपात

UP Weather Forecast Till 19 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews