UP Wheat Procurement 2026: 30 मार्च से शुरू गेहूं की खरीदी, न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल, कैबिनेट की मंजूरी

UP Cabinet Decision: उत्तर प्रदेश कैबिनेट में सोमवार को किसानों के हित में बड़ा फैसला किया गया है। योगी सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल पर मुहर लगा दी है जो गत वर्ष की तुलना में 160 रुपये प्रति क्विंटल अधिक है
MP farmers

उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं खरीद की नीति को मंजूरी दे दी गई है। इस वर्ष गेहूं की फसल बंपर होने के चलते 30 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को बढ़ाकर 50 लाख मीट्रिक टन कर दिया गया है। इसके अलावा योगी कैबिनेट की बैठक में 34 अहम प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई है, जिससे प्रदेश के विकास और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

30 मार्च से शुरु होगी खरीदी

कैबिनेट बैठक के फैसले के अनुसार, ​प्रदेश में गेहूं की सरकारी खरीद 30 मार्च 2026 से शुरू होगी और 15 जून 2026 तक जारी रहेगी। इसके लिए 75 जिलों में लगभग 6,500 क्रय केंद्र स्थापित किए जाएंगे। ​अनिवार्य रजिस्ट्रेशन: गेहूं बेचने के लिए किसानों को खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण या पुराने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना अनिवार्य है। इस बार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) ₹2,585 प्रति क्विंटल तय किया है। यह पिछले साल के मूल्य ₹2,425 की तुलना में ₹160 अधिक है।

8 कंपनी को सौंपा जिम्मा

गेहूं खरीदी के इन केंद्रों का संचालन 8 विभिन्न सरकारी एजेंसियां करेंगी, जिनमें खाद्य विभाग, नैफेड, एनसीसीएफ, पीसीएफ (PCF), PCU, यूपी मंडी परिषद, यूपीएसएस (UPSS), और भारतीय खाद्य निगम (FCI) मुख्य रूप से शामिल हैं।  खरीद प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन होगी, जिससे किसानों को त्वरित भुगतान की सुविधा मिलेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews