यूपी बनाएगा विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एल्बम, टूटेगा हीरो मोटोकॉर्प का रिकॉर्ड; 4 लाख से अधिक तस्वीरें शामिल

इस अभियान में प्रदेश भर से लगभग साढ़े सात लाख तस्वीरें अपलोड की गईं। डिजिटल फोरेंसिक ऑडिट के दौरान, करीब तीन लाख तस्वीरें मानकों को पूरा न करने के कारण हटा दी गईं।
यूपी बनाएगा विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एल्बम, टूटेगा हीरो मोटोकॉर्प का रिकॉर्ड; 4 लाख से अधिक तस्वीरें शामिल

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक दिन में 37 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के बाद अब एक और विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने की तैयारी कर ली है। वन विभाग ने पौधरोपण करते हुए लोगों का विश्व का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एल्बम तैयार किया है। चार लाख से अधिक तस्वीरों के साथ यह एल्बम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने के लिए तैयार है, जिसका डिजिटल फोरेंसिक ऑडिट पूरा होने के बाद रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के नाम पर होगा।

वर्तमान में ‘पौधा लगाते हुए लोगों का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एल्बम’ का रिकॉर्ड हीरो मोटोकॉर्प के नाम है, जिसने 21 सितंबर 2021 को ‘हीरो ग्रीन ड्राइव’ के तहत 1,32,775 लोगों की तस्वीरें अपलोड कर यह उपलब्धि हासिल की थी। उत्तर प्रदेश के वन विभाग ने इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए एक विशेष मोबाइल ऐप और सर्वर विकसित किया। 9 जुलाई से 9 अगस्त के बीच, लोगों ने पौधरोपण की तस्वीरें जीपीएस लोकेशन और पौधे की प्रजाति के विवरण के साथ https://pmsupfd.in पर अपलोड कीं।

प्रदेश भर से लगभग साढ़े सात लाख तस्वीरें अपलोड

इस अभियान में प्रदेश भर से लगभग साढ़े सात लाख तस्वीरें अपलोड की गईं। डिजिटल फोरेंसिक ऑडिट के दौरान, करीब तीन लाख तस्वीरें मानकों को पूरा न करने के कारण हटा दी गईं। शेष साढ़े चार लाख तस्वीरों का ऑडिट अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा किया जाएगा, जिसमें यह जांचा जाएगा कि तस्वीरें वास्तव में पौधरोपण के दौरान की हैं या पहले से लगे पौधों के साथ खींची गई हैं।

वन विभाग के अधिकारियों को भरोसा

वन विभाग के अधिकारियों को भरोसा है कि चार लाख से अधिक तस्वीरों वाला यह ऑनलाइन एल्बम गिनीज रिकॉर्ड में उत्तर प्रदेश के नाम दर्ज होगा। इससे पहले, 9 जुलाई को वन विभाग ने एक स्थान पर 2100 लोगों द्वारा एक साथ पौधरोपण कर असम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गिनीज बुक में अपनी जगह बनाई थी। यह नया रिकॉर्ड प्रदेश की हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews