उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर, प्रशासन का कहना- एक हफ्ते में सामान्य हो जाएगी कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति

कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक जाने के बाद होटल, रेस्टोरेंट और उद्योग संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को देखते हुए प्रशासन कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोक जाने के बाद होटल, रेस्टोरेंट और उद्योग संचालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी को देखते हुए प्रशासन ने सिलेंडर की उपलब्धता सामान्य करने का निर्णय लिया है। सिलेंडर की उपलब्धता सामान्य करने का निर्णय लिया है।
Uttar Pradesh

इन दिनों देश भर में कमर्शियल गैस सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में परेशानी देखने को मिल रही है। इस बारे में उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कमर्शियल सिलेंडर की स्थिति अगले 5 से 7 दिनों में सामान्य हो जाएगी।

अधिकारियों के मुताबिक कमर्शियल सिलेंडर ना मिल पाने की वजह से होटल रेस्टोरेंट और अन्य उद्योग काफी प्रभावित हुए हैं। उनकी परेशानी को देखते हुए सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। नई व्यवस्था तैयार की जा रही है और जिन लोगों की बुकिंग पहले से है उन्हें पहले सिलेंडर मिलेगा। बुकिंग अंतराल को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

जल्द टलेगा संकट

अधिकारियों का कहना है कि जो स्थिति अभी बनी हुई है उसे हर दिन सुधारने की कोशिश की जा रही है। 5 से 7 दिनों के अंदर इसे पूरी तरह से सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है। गैस कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से हर दिन स्थिति बिगड़ रही है। यही वजह है कि प्रशासन ने गैस एजेंसी का डाटा इकट्ठा कर एक के बाद एक कमर्शियल सिलेंडर देने का निर्णय लिया है।

हालांकि यह साफ तौर पर कहा गया है कि जरूरत के हिसाब से कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करवाए जाएंगे। किसी भी कीमत पर जमाखोरी नहीं करने दी जाएगी। इस तरह के लोगों पर नजर रखने के लिए टीम तैयार की गई है। जो यह देखेगी कि वास्तव में उतनी खपत हो रही है या नहीं जितनी बुकिंग करवाई गई है। अगर स्थिति सही नहीं मिलती है तो उपभोक्ता पर कार्रवाई की जाएगी।

लिया जाएगा डाटा

प्रशासन इस उद्देश्य से कमर्शियल सिलेंडर के उपलब्धता शुरू करने जा रहा है ताकि अधिक से अधिक लोगों का कैसे पहुंचा जा सके। ऐसा ना हो कि एक उपभोक्ता ज्यादा बुकिंग करवा ले और दूसरे को उसका लाभ न मिले। यही वजह है कि हर घंटे गैस एजेंसी से डाटा लिया जाएगा। राजधानी में पीएनजी कनेक्शन तर्कों की संख्या 80 हजार है जिनमें से अधिकतर लोगों ने घरेलू सिलेंडर की बुकिंग करवाई है। कुछ उपभोक्ता ऐसे हैं जो आप आपात स्थिति के लिए अपना सिलेंडर भरवा कर रखना चाहते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews