‘बुक अ कॉल विद बीएलओ’ की सुविधा में चौथे नंबर पर उत्तर प्रदेश, इन 3 राज्यों ने मारी बाजी

मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने बुक अ कॉल विद बीएलओ की सुविधा शुरू की है। इस मामले में समस्या निस्तारण में उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर है।
Uttar Pradesh

चुनाव आयोग में अपने आधिकारिक वेबसाइट या फिर इसीआइनेट एप्लीकेशन के जरिए बीएलओ से संपर्क करने के लिए बुक कॉल विद बीएलओ की सुविधा लोगों के लिए दी है। इसके जरिए कोई भी व्यक्ति बीएलओ से सीधे बात कर अपनी समस्या के संबंध में जानकारी हासिल कर सकता है।

मतदाताओं तक इस सुविधा को पहुंचाने में उत्तर प्रदेश चौथे स्थान पर है। यहां पर 2.36 लाख मतदाताओं ने इस सुविधा के लिए वेबसाइट या फिर एप्लीकेशन के माध्यम से आवेदन किया है। 2.10 लाख लोगों से बीएलओ 48 घंटे के भीतर कॉल कर उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया है। 14012 मामले ऐसे हैं जिनका निस्तारण फिलहाल बाकी है।

बुक अ कॉल विद बीएलओ में यूपी चौथा

उत्तर प्रदेश में लोगों द्वारा कॉल बुक किए जाने के तुरंत बाद एक-एक कर बीएलओ ने संपर्क साधकर लोगों की समस्याओं को सुलझाया है। 0.62% यानी लगभग 233 मामले ऐसे रहे जिसमें 48 घंटे बीतने के बाद भी जवाब नहीं दिया गया। देश के औसत के हिसाब से यह 18.84% है।

निर्वाचन अधिकारियों को सख्त निर्देश

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के मुताबिक सभी से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वेबसाइट या एप्लीकेशन के माध्यम से कॉल बुक करने वाले व्यक्ति को 48 घंटे के अंदर जवाब दिया जाए। इस मामले में देश में पहले नंबर पर लद्दाख है यहां पर 31 लोगों ने इस सुविधा का लाभ लिया है। इसके बाद मिजोरम में 54 और सिक्किम में 266 मामले रजिस्टर कराए गए हैं। सभी प्रकरणों में मतदाताओं से बात कर उनकी समस्या सुलझाई गई है।

कहां कितने मामले लंबित

आंकड़ों के आधार पर देखें तो महाराष्ट्र में 52.50 प्रतिशत, केरल में 32%, असम में 34%, और पश्चिम बंगाल में 22.5 प्रतिशत मामलों का निस्तारण 48 घंटे में नहीं किया गया। मतदाताओं से ये अपील की गई है कि मतदाता सूची से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है। इसी के लिए ये सुविधा शुरू की गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews