योगी आदित्यनाथ का समाजवादी पार्टी पर तंज, बोले- उत्तर प्रदेश की जनता ने ‘साइकिल’ को पंचर कर दिया है

योगी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग व्यापारियों को गरीबों को लूटने के लिए कट्टा, बम बनाते थे और हम ब्रह्मोस मिसाइल बना रहे हैं, जब ये पाकिस्तान पर छोड़ी जाती है तो पाकिस्तान चिल्ला उठता है ।
Yogi Adityanath Inauguration Foundation Stone Laying program Pilibhit

Yogi Adityanath Inauguration Foundation Stone Laying program Pilibhit

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज पीलीभीत जिले की बरखेड़ा एवं बीसलपुर विधान सभा क्षेत्रों को बड़ी सौगात दी, उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद की मौजूदगी में 569 करोड़  रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से विस्थापित परिवारों को भूमि व नागरिकता का प्रमाण-पत्र और विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रमाण-पत्र का वितरण भी हुआ।

योगी ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार डबल स्पीड के साथ गांव, गरीब, किसान, नौजवान और मातृशक्ति सहित समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण उत्थान के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मैं आप सभी जनपद वासियों एवं लाभार्थियों को हार्दिक बधाई देता हूँ। योगी ने कहा करीब 55 साल पहले बांग्लादेश से निकाले गए प्रताड़ित होकर आए हिंदू, बौद्ध, सिख एवं जैन भाई-बहनों को सम्मान और गौरव के साथ भारत में जीने का अधिकार प्राप्त हो रहा है, यह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने किया है। नागरिकता प्रमाणपत्र मिलने के अब इन्हें कोई परेशान नहीं कर सकता।

कांग्रेस की सत्ता लोलुपता ने भारत का विभाजन कराया    

योगी ने कहा कांग्रेस के पाप के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश बना ये आवश्यक नहीं था, पाकिस्तान सत्ता लोलुपता की खातिर बना यदि उस समय का कांग्रेस नेतृत्व अडिग हो गया होता तो जिन्ना अपनी मौत कर गया होता और भारत का दुर्भाग्यपूर्ण विभागाजन नहीं होता, लाखों हिन्दुओं का कत्लेआम हुआ, लाखों हिन्दुओं को अपनी पैत्रक भूमि को छोड़ना पड़ा, योगी ने समाजवादी पार्टी पर तुष्टिकरण को लेकर निशाना साधा। समाजवादी पार्टी को विभाजन के बाद भी केवल मुसलमानों की चिंता की इन्होने कभी दलित, पिछड़े, गरीब वंचित की तरफ नहीं देखा।

PDA को लेकर योगी का समाजवादी पर निशाना 

योगी ने कहा  समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के लोगों, बेशर्मी के साथ डूब मरो, आज जिन्हें नागरिकता प्रदान की जा रही है, जिन्हें पट्टा दिया जा रहा है भूमि के कागज दिए जा रहे हैं उनमें ज्यादातर लोग दलित, वंचित और अति पिछड़ी जाति के हैं आखिर इनके लिए आवाज क्यों नहीं उठाई? लंबे समय तक शासन किया इनके बारे में क्यों नहीं सोचा? क्योंकि इन पार्टियों के लिए देश की कीमत पर राजनीति थी इन्हें कत्लेआम पर सत्ता चाहिए थी लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने नागरिकता संशोधन बिल के माध्यम से ये काम किया।

सपा के एजेंडे में सिर्फ सेफई का ही विकास था  

प्रदेश में ऐसे 55 हजार परिवार रह रहे थे बाराबंकी बिजनौर में नागरिकता प्रमाणपत्र प्रदान किये आज पीलीभीत में ये काम हुआ है जल्दी ही शेष परिवारों को उनको अधिकार मिलेगा, योगी बोले हमने टालने की कोशिश नहीं की गरीबों की पीड़ा के साथ संवेदना को जोड़ा ये काम समाजवादी पार्टी भी कर सकती थी उसे चार बार सत्ता का अवसर मिला, उनके लिए विकास केवल सेफई था पीलीभीत उनके एजेंडे में नहीं था उन्हें फुर्सत नहीं थी इन्हें तो परिवार के लिए ही फुर्सत रहती है और इसलिए उत्तर प्रदेश की जनता-जनार्दन ने ‘साइकिल’ को पंचर कर दिया है कि वो सड़क पर चलने ही ना पाए।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews