Transfer News: उत्तराखंड में 12 PPS अधिकारियों के तबादले, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

Uttarakhand PPS Transfer: उत्तराखंड पुलिस में फेरबदल, प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के तबादले, देहरादून के एएसपी सिटी प्रमोद कुमार को रुद्रपुर की जिम्मेदारी
Transfer

उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बदलाव किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने सोमवार देर रात 12 प्रांतीय पुलिस सेवा (PPS) के 12 अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह विभाग के सचिव शैलेश बगौली ने इस संबंध में 14 सितंबर को आदेश जारी कर दिए हैं।

आदेश में स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारी अविलंब अपना नया कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही कार्यभार प्रमाणक की प्रति पुलिस महानिदेशक (DGP), उत्तराखंड के माध्यम से शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। इस फेरबदल में देहरादून से हरिद्वार और उधम सिंह नगर जैसे मैदानी जिलों में एएसपी पद के अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड पीपीएस अधिकारियों के तबादले

  • प्रमोद कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक, देहरादून) से अपर पुलिस अधीक्षक (नगर, रुद्रपुर) ।
  • स्वतंत्र कुमार सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता सेक्टर, देहरादून) से  अपर पुलिस अधीक्षक (देहात-2, देहरादून) ।
  • मनोज कत्याल: अपर पुलिस अधीक्षक (हल्द्वानी, नैनीताल) से उपसेनानायक (31वीं वाहिनी पीएसी, रुद्रपुर) ।
  • उत्तम सिंह नेगी: अपर पुलिस अधीक्षक (ऊधमसिंहनगर) से अपर पुलिस अधीक्षक (सतर्कता सेक्टर, देहरादून) ।
  • हरबन्स सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (अल्मोड़ा) से अपर पुलिस अधीक्षक (हल्द्वानी, नैनीताल) ।
  • शेखर चन्द सुयाल: अपर पुलिस अधीक्षक (देहात, हरिद्वार) से  अपर पुलिस अधीक्षक (देहरादून नगर) ।
  • अनुषा बडोला: अपर पुलिस अधीक्षक (ए.टी.सी., हरिद्वार) से अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं यातायात, ऊधमसिंहनगर) ।
  • अमित कुमार: अपर पुलिस अधीक्षक (नैनीताल) से अपर पुलिस अधीक्षक (टिहरी) ।
  • राजेश कुमार भट्ट: पुलिस अधीक्षक (सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल) से अपर पुलिस अधीक्षक (पुलिस मुख्यालय) ।
  • मिथिलेश कुमार सिंह: उपसेनानायक (31वीं वाहिनी पीएसी) से पुलिस अधीक्षक (सतर्कता, मा. उच्च न्यायालय, उत्तराखंड, नैनीताल) ।
  • अभय सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार) से अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार ग्रामीण)
  • दीपक सिंह: अपर पुलिस अधीक्षक (टिहरी) से अपर पुलिस अधीक्षक (हरिद्वार नगर) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews