उत्तराखंड में नई पहल, छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी ने की ‘लैब ऑन व्हील्स’ की शुरुआत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) को हरी झंडी दिखाई। लैब ऑन व्हील्स छात्रों को Learning by Doing के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा।
उत्तराखंड में नई पहल, छात्रों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की तैयारी, मुख्यमंत्री धामी ने की ‘लैब ऑन व्हील्स’ की शुरुआत

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार, 29 जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय से छात्रों के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए लैब ऑन व्हील्स (इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड) को हरी झंडी दिखाई। यह मोबाइल लैब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, IoT और दूसरी नई टेक्नोलॉजी में प्रैक्टिकल लर्निंग के मौके देगी। यह स्टूडेंट्स को वर्चुअल तरीकों से अलग-अलग साइंस एक्सपेरिमेंट सीखने में भी मदद करेगी।

इस अवसर पर विधायक सविता कपूर, विधायक प्रमोद नैनवाल, उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र भसीन, डॉ. जयपाल सिंह चौहान, सचिव उच्च शिक्षा डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा सहित उच्च शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधिकारी और इंफोसिस के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

लैब ऑन व्हील्स छात्रों को करेगी जागरूक

लैब ऑन व्हील्स छात्रों को Learning by Doing के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराएगा। अगले 5 सालों में, इंफोसिस स्प्रिंगबोर्ड लैब ऑन व्हील्स पूरे राज्य के शैक्षिक संस्थान में घूमेगी, छात्रों में जागरूकता पैदा करेगी, व्यावहारिक प्रशिक्षण देगी और उन्हें ग्लोबल मौकों से जोड़ेगी। आधुनिक उपकरणों और डिजिटल संसाधनों से लैस यह मोबाइल लैब विज्ञान विषयों के प्रयोगों को भी वर्चुअल मोड में समझने और करने का अवसर प्रदान करेगी।

बता दें कि लैब ऑन व्हील्स न केवल छात्रों के लिए नई सीख के द्वार खोलेगी, बल्कि उत्तराखंड को डिजिटल और तकनीकी रूप से सक्षम राज्य बनाने की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगी। यह पहल साफ संकेत देती है कि राज्य सरकार शिक्षा को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप ढालने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews