त्योंदा थाना प्रभारी पर वीडियो जारी कर युवकों ने लगाए गंभीर आरोप

त्योंदा थाना प्रभारी पर वीडियो जारी कर युवकों ने लगाए गंभीर आरोप

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट
जिले के त्योंदा थाना प्रभारी संजीव श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाते हुए दो युवकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं| वीडियो में युवकों ने थाना प्रभारी पर किसी अन्य युवक के खिलाफ झूठी एफआईआर कराने और ऐसा नहीं करने पर उनको झूठे केस में फंसाने को लेकर धमकाने के आरोप लगाए हैं|

विनोद मैना और सुशील का आरोप है कि वे थाने में मारपीट को लेकर एफआईआर दर्ज कराने गए थे| जहां थाना प्रभारी ने मारपीट कर पैसे छुड़ाएं और दूसरे युवक के खिलाफ झूठी एफ आई आर दर्ज कराने के लिए दबाव बनाया| एफआईआर दर्ज नही कराने पर उल्टा केस के फंसाने की धमकी दी।

वीडियो में अपना नाम सुशील बता रहे युवक का कहना है कि सजीव श्रीवास्तव ने मुझे बुलाया और निर्वेश के खिलाफ झूठा आवेदन दो, मैं उस पर केस दर्ज करना चाहता हु| मना करने पर उन्होंने कहा कि अगर झूठा केस दर्ज नहीं करवाया तो तुझे भी मैं जेल में डाल दूंगा, मेने उनसे विनती की कि मैं गरीब आदमी हूँ, मजदूर हूँ, तो उन्होंने मुझे डराया, धमकाया और गालियां देकर भगा दिया| कुछ इसी तरह के आरोप विनोद नाम के युवक ने भी वीडियो में लगाए हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews