तेज रफ्तार पिकअप ने किसान को कुचला, ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग

तेज रफ्तार पिकअप ने किसान को कुचला, ग्रामीणों ने गाड़ी में लगाई आग

Vidisha News: विदिशा में तेज रफ्तार ने एक बार फिर एक व्यक्ति की जान ले ली। हादसा इतना भयानक था कि व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुस्साई भीड़ ने वाहन को आग के हवाले कर दिया।

यह मामला विदिशा के पठाली भाल बामोरा में हुआ। जहां पर पिकअप तेज रफ्तार में अनियंत्रित होते हुए खेत में जा घुसी और यहां काम कर रहे किसान को चपेट में ले लिया। हादसे में किसान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि किसान पिकअप के नीचे बुरी तरह कुचला गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला और आसपास काम कर रहे लोगों ने गुस्से में पिकअप को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में करते हुए किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरवाई अस्पताल पहुंचाया।

पिकअप की चपेट में आया किसान महेंद्र सेन अपने भाई के साथ तार फेंसिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान तेज गति में आई पिकअप ने उसे कुचल दिया। मामले में कुरवाई एसडीओपी का कहना है कि किसान की मौत होने की जानकारी सामने आई है और आरोपी चालक फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews