विदिशा हाईवे पर अचानक फटा बाइक का टायर, गंभीर घायल महिला की इलाज के दौरान हुई मौत

Road Accident In Dewas

Vidisha Road Accident : विदिशा में एक बार फिर गंभीर सड़क हादसा देखने को मिला। हाईवे पर हुए हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक महिला मणिपुर गांव की रहने वाली है और अपने पति के साथ बाइक से विदिशा जा रही थी। रास्ते में खरी गांव के पास बाइक का टायर अचानक से फट गया। टायर फटते ही बाइक बेकाबू हो गई और फिसल गई। बाइक फिसलते ही महिला लीला बाई गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना में सड़क पर गिरी महिला को सिर और मुंह में बहुत गंभीर चोट आई थी और घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल भेजा गया था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला का उपचार शुरू किया लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। महिला के पति ने बताया कि वह लोग विदिशा जा रहे थे तभी बाइक अचानक पंचर हो गई और वह गिर पड़े। हादसे में पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई थी, जिसकी मौत हो गई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews