विदिशा में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

mp news

Vidisha News: विदिशा में एक युवक का शव पेड़ से लटके होने की सूचना मिलने के बाद सनसनी का माहौल देखा जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया। मृतक की शिनाख्त की जा चुकी है।

यह मामला विदिशा के करारिया चौराहे की है जहां पर अनीश नामक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। युवक का शव अपने खेत के पास लगे एक पेड़ से फांसी पर लटका हुआ मिला। सूचना पुलिस को दी गई और मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया और जांच पड़ताल शुरू की।

यह युवक करारिया चौराहे पर फल और अंडे की दुकान लगाया करता था। पुलिस ने परिजनों के बयान लिए हैं और मामले की जानकारी जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था और मंगलवार रात से लापता चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि युवक की हत्या की गई है या फिर उसने आत्महत्या का कदम उठाया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews