विदिशा में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर

mp news

Vidisha News : विदिशा में आज एक बड़ी दर्दनाक घटना हुई जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों ने जहर खाकर अपनी जान दे दी बताया जाता है कि संजीव मिश्रा अपने बीवी और दो बच्चों के साथ विदिशा जिले के बंटी नगर क्षेत्र में रहते थे जो अपने दोनों बच्चों की मस्कुलर डिस्ट्रॉफी नाम की बीमारी से परेशान थे उन्होंने हर संभव इलाज कराने का प्रयास किया परंतु उन्हें सफलता नहीं मिली।

अंततः परेशान होकर आज शाम लगभग 6:00 से 7:00 बजे के आसपास संजीव मिश्रा ने अपनी पत्नी और दोनों बच्चों को सल्फास की गोलियां दे दी और फेसबुक पर कुछ कमेंट भी डाल दिया जब इस बात की जानकारी उनके मिलने वालों को लगी तो उन्होंने तुरंत विदिशा के स्थानीय थाने में सूचना दी जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिवार के चारों लोगों को अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई।

बताया जाता है कि संजीव मिश्रा ने अपनी फेसबुक आईडी से कुछ कमेंट भी किया था जिसमें उन्होंने स्पष्ट लिखा था कि भगवान ऐसी बीमारी किसी के बच्चों को ना दे।

[dgv_vimeo_video id=”793049815″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews