तेज रफ्तार कार चालक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, बुजुर्ग ने मौके पर तोड़ा दम

mp news

Vidisha Road Accident: विदिशा में एक तेज रफ्तार कार द्वारा साइकिल सवार को टक्कर मार देने की घटना सामने आई है। घटना में साइकिल सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ये बुजुर्ग मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे लोगों को छोड़ने जा रहा था, तभी कार चालक ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।

यह घटना विदिशा के हाईवे बाईपास पर अहमदपुर रोड की पाल पर हुई। बुजुर्ग बरईपुरा के कुछ लोगों को रायसेन में एक मंदिर में दर्शन करने के लिए यात्रा पर जाने के लिए छोड़ने जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार सवार वहां पहुंचा और साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद वाहन चालक मौके पर नहीं रुका और फरार हो गया। साथ चल रहे लोग बुजुर्गों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की उम्र 80 वर्ष बताई जा रही है और वह अपनी बहू और अन्य लोगों को मेहगांव मंदिर में दर्शन के लिए साइकिल से छोड़ने निकले थे। तभी कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews