विदिशा में तेज रफ्तार ने फिर छीनी जिंदगी, 4 दिन में 7 लोग गंवा चुके हैं जान

Road Accident In Dewas

Vidisha Road Accident: विदिशा में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। एक बार फिर यहां तेजी ने एक जान ले ली और दो लोगों हादसे में घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर से ये भीषण हादसा हुआ है।

ये घटना विदिशा के सिकंदरपुर टेंगू पुलिया के पास हुई। दोनों बाइक तेज रफ्तार में थी और एक-दूसरे से जा भिड़ी। हादसे में एक बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया।

जानकारी के मुताबिक कुरवाई का रहने वाला महेश चौबे विलेरू की ओर जा रहा था। इस दौरान चालीराजा और सुरेंद्र सिंह राजपूत की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में महेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और चालीराजा को गंभीर चोट होने के चलते अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विदिशा में इन दिनों लगातार हादसे हो रहे हैं। अब तक हुए 4 हादसे में 7 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। कही ना कही लापरवाही को ही इस हादसे का जिम्मेदार कहा जा सकता है क्योंकि शिकार हुए लोगों ने हादसे के समय हेलमेट नहीं लगाया हुआ था।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews