
विदिशा।
मध्यप्रदेश (Madhypradesh) के विदिशा जिले (Vidisha district) में शनिवार को एक हादसा हो गया।यहां महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी (Project Officer of Women and Child Development Department) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अधिकारी लटेरी से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेकर जा रहा थी और तभी बाइक से गिरने से मौत हुई।अधिकारी होशंगाबाद जिले की रहने वाली थीं।
जानकारी के अनुसार महिला बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी 58 वर्षीय प्रेमलता रैकवार पत्नी महेश रैकवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने लटेरी से ग्राम मूडरा सागर जा रही थीं। वे किसी कर्मचारी के साथ बाइक पर सवार थीं रास्ते में लटेरी की श्रीजी पुरम कॉलोनी के सामने अचानक बाइक के सामने एक पशु आ गया जिससे बाइक अनियंत्रित हुई वे प्रेमलता दूर जा गिरीं। बाइक से गिरने पर उनके सिर में गंभीर चोट पहुंची।आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, हालांकि अभी तक पता नही चल पाया है कि अधिकारी किस कर्मचारी के साथ बाइक पर बैठी थी, क्योंकि हादसे के बाद कर्मचारी वहां से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। जल्द ही कर्मचारी के नाम का खुलासा होगा।
निदेशक और संपादक

