गाड़ी की चेन में फंसा साड़ी का पल्लू, हादसे में महिला और 4 वर्षीय बच्ची गंभीर घायल

Road Accident In Dewas

Vidisha Road Accident: बीना-खुरई रोड के नेशनल हाईवे पर चलती बाइक में महिला की साड़ी का पल्लू फंसने की वजह से गंभीर हादसा होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में बाइक पर सवार महिला और बच्ची घायल हो गए हैं और बाइक चला रहे व्यक्ति को भी चोट आई है।

यह घटना कुरवाई गांव के पास हुई है। 55 वर्षीय महिला रूपवती अपने बेटे मेहरबान सिंह और 4 वर्षीय बच्ची के साथ जा रही थी। चलती बाइक पर महिला की साड़ी का पल्लू बाइक की चेन में फंस गया जिसके चलते वह गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। बाइक पर सवार 4 वर्षीय प्रियांशी और बाइक चालक धर्मेंद्र भी घायल हुए हैं।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में महिला को सागर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। परिवार के साथ ये हादसा बीना जाने के दौरान हुआ।

बीना जाते समय हुआ हादसा

घटना में घायल हुए बाइक सवार धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपनी मां और 4 वर्षीय बेटी को लेकर खुरई में हो रही भागवत कथा सुनने के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि बीना में एक रिश्तेदार की मौत हो गई है। जानकारी लगने के बाद वह बीना के लिए रवाना हुए और कुरवाई के पास बाइक की चेन में साड़ी का पल्लू फंस जाने की वजह से हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर पड़ी जिससे बाइक चालक, महिला और बच्ची घायल हुए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews