बिल्डिंग मटेरियल की दुकान से 200 सीमेंट की बोरी ले उड़े चोर, जांच कर रही पुलिस

Indore News

Vidisha News: विदिशा में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। आए दिन यहां चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसा ही मामला आज नजर आया जब चोरों ने बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर धार यहां से सीमेंट की बोरियां लेकर फरार हो गए।

ये घटना विदिशा के मुखर्जी नगर रोड के आरटीओ कार्यालय के सामने बनी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर की दुकान पर हुई। यहां पर दो चोर पहुंचे जो ट्रैक्टर ट्रॉली साथ में लेकर आए थे। दुकान के ताले को कटर से काटकर ये अंदर घुसे और सीमेंट की बोरियों को ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर गायब हो गए।

दुकानदार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक दुकान से 200 बोरी सीमेंट गायब कर ली गई है। इसके अलावा बाहर खड़े एक ट्रैक्टर से डीजल भी चुराया गया है। चोरी की घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरा में दर्ज हुई है। सुबह जब कर्मचारी दुकान पर पहुंचे तो ताले कटे हुए देखकर उन्हें चोरी की जानकारी लगी। इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज करवाया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews