प्रदर्शन पर उतरे जर्जर सड़कों से परेशान विदिशा के नागरिक, चक्का जाम कर लगाए नारे

प्रदर्शन पर उतरे जर्जर सड़कों से परेशान विदिशा के नागरिक, चक्का जाम कर लगाए नारे

Vidisha News: विदिशा के नागरिकों का गुस्सा अब नगर पालिका और प्रशासन पर निकलता दिखाई दे रहा है। डंडापुरा में जर्जर सड़क पर कीचड़ से परेशान हो चुके रहवासी सड़क पर उतर गए हैं और चक्का जाम करते हुए नगरपालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विदिशा नगर पालिका परिषद को बने काफी समय हो चुका है इसके बावजूद भी जर्जर सड़कों ने शहरवासियों का जीना मुहाल कर दिया है। बिना बरसात के ही यहां की सड़कें नदी और तालाब में बदलती दिखाई देती है। सड़कों पर हुए गड्ढे में भरे पानी के चलते आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। कई लोग हादसे में गंभीर घायल भी हो चुके हैं।

शिकायतों के बावजूद भी जर्जर सड़कों की समस्या का समाधान नहीं मिलने से नाराज शहरवासी आज पार्षद प्रतिनिधि के साथ सड़कों पर उतर गए और डंडापुरा क्षेत्र में चक्का जाम कर जमकर नारेबाजी की। वार्ड 12 के निवासियों ने यह चक्का जाम किया है उनका कहना है कि पानी भरे होने के चलते कीचड़ हो जाता है जिसकी वजह से वाहन फिसल जाते हैं और लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं। नगर पालिका में कई दफा शिकायत की गई है लेकिन इसके बावजूद भी कोई निराकरण नहीं किया जा रहा है।

वार्ड वासियों का कहना है कि लंबे समय से यहां रोड नहीं बनाई गई है और नाली ना होने के चलते गंदा पानी बहकर सड़कों पर आ जाता है। लोगों को इसी गंदे पानी से भरी सड़क से निकलना पड़ता है और कई बार वह दुर्घटना का शिकार होते हैं। शहरवासियों द्वारा किए गए इस चक्का जाम और प्रदर्शन के दौरान पार्षद प्रतिनिधि सुमित मोतियानी भी नजर आए और उन्होंने नगरपालिका द्वारा अपनाए जा रहे ढीले रवैए पर नाराजगी व्यक्त की।

डंडापुरा के निवासियों द्वारा किए जा रहे चक्का जाम की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उसके तुरंत बाद कोतवाली थाना टीआई सहित नायब तहसीलदार और नगरपालिका के इंजीनियर मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने यहां पर नागरिकों से बात कर रोड बनाए जाने का आश्वासन दिया। नगर पालिका के सब इंजीनियर ने जानकारी देते हुए बताया कि रोड बनने का प्रस्ताव पास हो गया है और जल्द काम शुरू कर रोड तैयार की जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews