नर्मदा नदी में डूबे विदिशा के दो युवक, सर्चिंग कर रही NDRF की टीम

नर्मदा नदी में डूबे विदिशा के दो युवक, सर्चिंग कर रही NDRF की टीम

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। बरेली के केतोधान गांव में नर्मदा नदी में नहाने गए विदिशा (Vidisha) के दो युवक डूब गए। युवकों का पता लगाने के लिए एनडीआरएफ (NDRF) की टीम सर्चिंग अभियान चला रही है। अब तक युवकों की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

जानकारी के मुताबिक यह दोनों युवक अपने दो अन्य दोस्तों के साथ 12:30 बजे नर्मदा नदी में नहाने के लिए पहुंचे थे। यह सभी नहाने के लिए नदी में उतरे और थोड़ी देर बाद इनमें से दो युवक चेतन और राजकुमार पानी में डूब गए। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरिष्ठ अधिकारियों को भी इस बारे में सूचित किया।

Must Read- Ujjain: सूने मकान पर चोरों ने बोला धावा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

जानकारी लगते ही मोटर बोट की सहायता से युवकों की सर्चिंग शुरू की गई। गोताखोर भी लगातार युवकों की तलाश में जुटे हुए हैं। पूरा सर्चिंग अभियान एनडीआरएफ की टीम द्वारा चलाया जा रहा है। एसडीएम प्रमोद गुर्जर, एसडीओपी राजीव जंगले और तहसीलदार मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर चुके हैं। घटना की जानकारी लगने के बाद युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और डूबे युवकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Must Read- 2 साल की बेटी के साथ हौज में कूदी महिला, ससुराल वालों के तानों से थी परेशान

शाम होने तक सर्चिंग अभियान में युवकों की कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। परिजन अपने बच्चों के डूब जाने से बहुत परेशान हैं और उनका हाल बढ़ते समय के साथ बेहाल होता जा रहा है। अंधेरा होने के चलते सर्चिंग अभियान भी रोक दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews