Vidisha News: दबंगों का दलित वर्ग पर अत्याचार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Vidisha News: दबंगों का दलित वर्ग पर अत्याचार, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

Vidisha Collectorate : विदिशा में दबंगों द्वारा दलितों पर अत्याचार किए जाने का मामला सामने आया है। यहां पर पीड़ितों के साथ मारपीट कर जमीन पर कब्जा किया गया है। अपने साथ हुए अत्याचार का मामला लेकर दलित वर्ग के लोग और जनप्रतिनिधि कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई।

यह मामला विदिशा के कुरवाई का है जहां पर दलित ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सरपंच और कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुभाष बोहत भी मौजूद थे। दबंगों के खिलाफ 40 से ज्यादा शिकायत सामने आई है और ये मांग की गई है कि दलितों पर किए जा रहे अत्याचारों पर रोक लगाई जाए।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुभाष बोहत ने कहा कि कुरवाई में आए दिन दलितों पर अत्याचार किया जा रहा है। उनके साथ मारपीट कर जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है। शिकायत करने पर भी इन बदमाशों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं की जाती है। दलित वर्ग परेशान है इसलिए जिला मुख्यालय पर शिकायत दर्ज करवाई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews