Vidisha News: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों ने 8 घंटे किया चक्काजाम, आरोपी गिरफ्तार

Vidisha News: छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी, परिजनों ने 8 घंटे किया चक्काजाम, आरोपी गिरफ्तार

Vidisha News: विदिशा जिले के लेटरी में 12वीं की छात्रा ने छेड़छाड़ ने तंग आकर आत्महत्या कर ली। आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाइवे 752B पर छात्रा का शव रखकर करीब 8 घंटे तक चक्काजाम किया। साथ ही पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे भी लगाएं गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज किया गया है। जिसके बाद लोगों ने चक्काजाम बंद किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

मृतक के पिता भगवान सिंह कुशवाह ने बताया कि उनकी बेटी शाम से ही परेशानी थी। आमिर नाम का ऑटोवाला उसे बहुत परेशान करता था। धमकी भी देता था। दवाब में आकर उनकी बेटी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उन्होनें कहा, “मैंने बेटी से कई बार पूछा कोई परेशानी है तो मुझे बताओ। लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।”

[dgv_vimeo_video id=”850043171″]

पिता ने आगे कहा, “रविवार की सुबह मैं अपने घर पर था, उसकी माँ डॉक्टर के पास गई थी। उन्हें लगा बेटी कमरे में पढ़ रही है। लेकिन जाने कब उसने पंखे से फंदा लगाकर फाँसी लगा ली। माँ वापस आई तो देखा निशा ने फाँसी लगा ली है।” अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।”

आरोपी की गिरफ्तारी और बुल्डोजर कारवाई की मांग पर प्रदर्शनकारी अड़े रहें। करीब 8 घंटे बाद रात साढ़े 10 बजे पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ़्तारी पर परिजन माने और चक्काजाम खत्म किया।

विदिशा से ममता पांडे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews