Vidisha News : तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Vidisha News : तेज रफ्तार दो बाइकों की भिड़ंत, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Vidisha Accident News : विदिशा जिले में तेज रफ्तार व लापरवाही का कहर एक बार फिर देखने का मिला। जहाँ दो बाइक आपस में भिड़ गईं, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है।

यह है पूरी घटना

बता दें कि यह दुर्घटना जिले की नटेरन तहसील में तेज गति से आ रहीं दो बाइक आपस में आमने सामने भिड़त हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार दूर जा गिरे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल डाॅयल-100 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बासौदा निवासी विकास जैन और नितिन सोनी की बाइक आमने सामने से भीड़ गई थी, जिसमें नितिन सोनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास गंभीर रूप से घायल हो गया था। विकास को तत्काल डाॅयल-100 की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया था, जहां विकास का इलाज चल रहा है। नितिन का पोस्टमार्टम की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जाएगा। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews