विदिशा में बारिश से ग्रामीण इलाकों में जलभराव, SDRF ने किया ग्रामीणों का रेस्क्यू, गौवंश भी सुरक्षित

लगातार हो रही बारिश से विदिशा के कई इलाकों में जल भराव की स्थिति देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में बामनखेड़ा गांव से 15 और पथरिया से चार लोगों के साथ 7 गौवंश का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।
Vidisha

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। विदिशा में भी लगातार बारिश हो रही है जिसकी वजह से नदी नाले उफान पर चल रहे हैं। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है। वहीं कुछ जगह तो ऐसी है, जो पूरी तरह से जलमग्न हो गई है।

इसी कड़ी में जिले के पथरिया और बामनखेड़ा गांव में भारी जलभराव देखने को मिला। ऐसे में गांव के कुछ लोग और गौवंश पानी के बीच फंस गए। प्रशासन द्वारा तुरंत ही तत्परता दिखाते हुए एसडीआरएफ की सहायता से सभी का रेस्क्यू किया गया।

विदिशा में SDRF का रेस्क्यू

जिले के गांव पथरिया गांव में जलभराव होने की वजह से 4 लोग और 7 गौवंश पानी के बीच फंस गए थे। वहीं बामनखेड़ा 15 लोग जलभराव में फंसे हुए थे। जैसे ही इसकी सूचना मिली प्रशासन ने एसडीआरएफ की टीम को मौके पर भेजा और सभी का रेस्क्यू किया।

गौवंश को भी किया रेस्क्यू

जिला सेनानी होमगार्ड मयंक कुमार जैन के नेतृत्व में प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे और 8 एसडीआरएफ जवानों की टीम ने यह रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। टीम ने पथरिया गांव में पानी के बीच फंसी एक महिला और तीन पुरुषों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसमें अलावा 7 गौवंश जो पानी में फंसे हुए थे उनका भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। बामनखेड़ा गांव में हुए जल भराव के बीच 15 लोग फंस गए थे, जिनमें छोटे बच्चे भी शामिल थे। इन सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। जिन इलाकों में जलभराव हुआ है, वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

कुत्ते का भी किया गया रेस्क्यू

बारिश की वजह से बेतवा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसका पानी चरण तीर्थ मंदिर तक पहुंच चुका है, जिसकी वजह से आने जाने का रास्ता पूरी तरह से बंद है। इसी वजह से एक कुत्ता मंदिर परिसर में फंस किया था। मामले की जानकारी लगने के बाद प्रशासन द्वारा इसका रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। बारिश के चलते नदी नाले लगातार उफान पर हैं, जिसकी वजह से जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। प्रशासन द्वारा हर स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और एसडीआरएफ तथा होमगार्ड जवानों की टीम भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews