विदिशा में मूसलाधार बारिश के बाद लोगों के घरों में घुसा पानी, अनाज और राशन सहित वाहन डूबे

विदिशा के लटेरी में मूसलाधार बारिश के बाद घराें में जलभराव की परेशानी देखने को मिली। परेशान रहवासियों ने चक्काजाम कर पानी निकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।
Vidisha

विदिशा के कुछ इलाकों में भारी बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। यहां के लटेरी में बीती रात मूसलाधार बारिश देखने को मिली। इस वजह से यहां के कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कुछ कॉलोनी ऐसी है, जहां के घर और दुकानों में कमर तक पानी भर गया है।

जानकारी के मुताबिक यहां के भैया कॉलोनी में इसी तरह की स्थिति देखने को मिली। रहवासियों का कहना है कि रात को करीब 2 बजे घरों में पानी घुसना शुरू हो गया था। देखते ही देखते सारे कमरे और पूरे घर में पानी भर गया। इससे लोगों के घर में रखा हुआ राशन, अनाज और घरेलू सामान खराब हो गया और वाहन भी पानी में डूब गए।

रात भर निकाला पानी

कॉलोनी के जिन घरों में पानी भरने की यह समस्या हुई। वहां के लोग रात भर जागकर अपने घरों से पानी बाहर निकालते रहे। जितना भी अनाज और राशन रखा हुआ था, सब कुछ भीग गया है। कुछ लोगों के वाहन को भी नुकसान हुआ है। पानी निकलने के बावजूद भी घरों में जलभराव बना हुआ है।

परेशान हुए रहवासी

घरों में जल भराव की समस्या से बच्चे, बुजुर्ग और परिवार के अन्य सदस्यों को काफी परेशानी की सामना करना पड़ा। लोग अपने घरों का सामान सुरक्षित जगह पर रखने की कोशिश करते रहे। इस बारे में रहवासियों का कहना है कि जब भी तेज बारिश होती है। हर साल कॉलोनी में पानी भरने की समस्या देखने को मिलती है। निकासी का इंतजाम न होने की वजह से पानी घर में घुस जाता है। इस वजह से सामान का काफी नुकसान होता है। कई बार मांग करने के बावजूद भी स्थाई समाधान नहीं मिल पाया है।

रहवासियों ने किया चक्काजाम

घर में पानी भरने की इस समस्या से परेशान रहवासियों को सड़क पर चक्का जाम करते हुए देखा गया। चक्का जाम की सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। चक्का जाम कर रहे हैं लोगों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कर जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग की है। लोगों का कहना है कि ऐसा इंतजाम किया जाए कि अगली बारिश में घरों में पानी ना भरे। काफी देर तक समझाइश के बाद रहवासियों ने चक्का जाम खत्म किया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews