विदिशा में सड़क हादसे में गई युवक की जान, 2 गंभीर घायलों का इलाज जारी

Road Accident In Dewas

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। विदिशा (Vidisha) के कुरवाई (Kurwai) में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत और 2 लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक ये तीनों बाइक से अपने गांव जा रहे थे तभी हादसे का शिकार हो गए। घटना के बाद तीनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक मदऊखेड़ी निवासी गौरीशंकर, बेताल सिंह और मलखान गुर्जर लटेरी से वापस अपने गांव मदऊखेड़ी जा रहे थे। इसी समय ट्रक से क्रॉसिंग के दौरान ये सड़क किनारे पड़ी हुई मृत गाय के शव से टकरा गए। टकराते ही यह तीनों नीचे गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए।

Must Read- मां बनी Bipasha Basu, नन्ही परी को दिया जन्म

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत ही 108 एंबुलेंस को सूचित किया। इसके बाद इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। तीनों का चेकअप करने के बाद डॉक्टरों ने गौरीशंकर को मृत घोषित कर दिया और बेताल सिंह और मलखान का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews