10 मिनिट में खाए 63 हॉटडॉग, इस शख्स ने 15वीं बार जीती प्रतियोगिता

10 मिनिट में खाए 63 हॉटडॉग, इस शख्स ने 15वीं बार जीती प्रतियोगिता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आप एक बार में कितने समोसे, आलू बड़े या गुलाबजामुन खा सकते हैं। सामान्य व्यक्ति का जवाब होगा दो तीन चार या ज्यादा से ज्यादा पांच। लेकिन कई बार खाने की प्रतियोगिताएं भी होती हैं और यहां ऐसे ऐसे धुरंधर आते हैं जो जाने कितनी चीज़ें खा जाते हैं। ऐसी ही एक प्रतियोगिता हाल ही में अमेरिका में हुई। 4 जुलाई को अमेरिका ने अपनी आजादी की 246वीं वर्षगांठ मनाई और इस दौरान अलग अलग हिस्सों में अलग अलग तरह के आयोजन हुए। इसी कड़ी में न्यूयॉर्क शहर में 10 मिनट में अधिक से अधिक हॉट डॉग खाने की कॉम्पिटिशन आयोजित की गई।

एएफपी की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस प्रतियोगिता में Joey Chestnut नाम के व्यक्ति ने 10 मिनट में 63 हॉटडॉग खाए और जीत हासिल की। इतना ही नहीं, ये प्रतियोगिता इन्होने लगातार 15वीं बार जीती है। जीतने के बाद एक कार्यक्रम में Joey  अपनी जीत की खुशी मनाते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस अनोखे रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाले इस शख्स की तारीफ हो रही है और लोग इनसे इतना खाना पचाने की तरकीब भी पूछ रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews