Akshay Kumar निभाएंगे लियोनेल मेसी का किरदार? बायोपिक का हुआ अनाउंसमेंट

Akshay Kumar निभाएंगे लियोनेल मेसी का किरदार? बायोपिक का हुआ अनाउंसमेंट

Lionel Messi Biopic: इस वक्त हर जगह फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA 2022) का जश्न दिखाई दे रहा है। अर्जेंटीना ने फ्रांस को करारी शिकस्त देते हुए यह खिताब अपने नाम किया है। लियोनेल मेसी ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया। टीमों ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन आखिरकार अर्जेंटीना ने बाजी मारी। हर जगह अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी की तारीफों के पुल बांधे जा रहे हैं। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की है। इस तस्वीर को लियोनेल मेसी से जोड़कर तरह-तरह की बातें की जा रही है।

सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी जा रही है कि मेसी पर बनने वाली बायोपिक में अक्षय कुमार उनका किरदार निभाने वाले हैं। कुछ पोस्ट में तो फिल्म का पोस्टर भी शेयर कर दिया गया है जिसका नाम गोल बताया जा रहा है। यह सारी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और चर्चा का विषय बनी हुई है।

लियोनेल ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा मैच खेले हैं। हमेशा ही शानदार प्रदर्शन करने वाला अर्जेंटीना का यह फुटबॉलर लाखों युवाओं के दिलों की धड़कन है। ऐसे में फैंस को उनकी बायोपिक का इंतजार भी है। सोशल मीडिया पर सामने आई यह तस्वीर अक्षय कुमार की फिल्म हाउसफुल 3 की है जहां पर उन्होंने अर्जेंटीना की जर्सी पहनी थी। हाथों में फुटबॉल लिए अक्षय कुमार इस तस्वीर में काफी शानदार नजर आ रहे हैं।

पोस्ट शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा मेसी की बायोपिक में अक्षय कुमार काम करते दिखाई देने वाले हैं।

एक यूजर ने लिखा अक्षय कुमार अपनी अगली फिल्म में मेसी का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे।

एक यूजर ने बीते दिन के मैच की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा इस एपिक फाइनल पर बायोपिक बनेगी जिसमे अक्षय कुमार काम करेंगे।

एक यूजर ने इस बायोपिक का नाम सजेस्ट करते हुए बताया लियोनेल मेसी द लीजेंड ऑफ अर्जेंटीना। इस यूजर का कहना है कि अक्षय कुमार ने बायोपिक का अनाउंस कर दिया है और फिल्म की तैयारी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की पोस्ट शेयर करने वाले यह यूजर्स वाकई में अक्षय कुमार को लियोनेल मेसी की बायोपिक में देखना चाहते हैं या फिर वह उनका मजाक बना रहे हैं यह तो वह खुद ही जानते हैं। बता दें कि कुछ समय से अक्षय कुमार को बायोपिक में किरदार निभाते हुए देखा गया है। पिछले दिनों वो सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में दिखाई दिए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति शिवाजी राव के लुक में भी सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की थी जिन्हें यूजर्स ने सिरे से नकार दिया था। इसी बीच एक बार फिर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews