सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Anand Mahindra का ट्वीट, चलते-फिरते मैरिज हॉल को देख हैरान हुए लोग

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Anand Mahindra का ट्वीट, चलते-फिरते मैरिज हॉल को देख हैरान हुए लोग

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के फेमस उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) अक्सर अपनी सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। हर थोड़े दिन में वह कुछ ऐसी चीज शेयर करते हैं जो तेजी से वायरल होने लगती है। आनंद महिंद्रा का कोई भी ट्वीट सामने आते हैं तुरंत शेयर किया जाने लगता है। एक बार फिर उनका एक ट्वीट जिसमें उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है तेजी से वायरल हो रहा है।

अपने ट्विटर से आनंद महिंद्रा ने एक मोबाइल मैरिज हॉल का वीडियो शेयर किया है। यह देखकर और सुनकर सभी को हैरानी होगी लेकिन उन्होंने जो वीडियो शेयर किया है वह एक चलते-फिरते मैरिज हॉल का है। वीडियो में बड़ा सा ट्रक सड़क पर दौड़ रहा है, जो एक जगह जाकर रुकता है और कुछ लोग इसके अंदर जाकर वहां मौजूद फ्रेम्स को जमाने लगते हैं।

Must Read- ओंकारेश्वर की नर्मदा नदी में डूबा हरियाणा का युवक, बांध के गेट बंद कर खोजा गया शव

सभी अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने के बाद खूबसूरत सी सीलिंग और एसी से लैस एक हॉल इस चलते हुए ट्रक में तैयार दिखाई दे रहा है। इस पोर्टेबल हॉल में 200 मेहमानों को बुलाया जा सकता है। वीडियो में एक शादी संपन्न होती भी दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने इस शानदार क्रिएटिविटी की तारीफ की है।

वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि मैं इस शानदार प्रोजेक्ट और डिजाइन को तैयार करने वाले व्यक्ति से मिलना चाहता हूं। इतनी क्रिएटिविटी के साथ इस प्रोजेक्ट को तैयार करना वाकई शानदार है। इस तरह के प्रोजेक्ट ना सिर्फ दूरदराज के क्षेत्रों में सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। साथ ही ये पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ बड़ी जनसंख्या वाले देशों के लिए बहुत अच्छा है।

सोशल मीडिया पर हमेशा ही एक्टिव रहने वाले बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा के शेयर किए गए इस वीडियो को देखकर लोग आश्चर्यचकित हो गए हैं। इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है और उस पर लगाता रिएक्शन भी सामने आ रही हैं। 94 लाख फॉलोअर्स वाले उद्योगपति आनंद महिंद्रा को अक्सर ही अपने ट्विटर एकाउंट से मोटिवेशनल कंटेंट शेयर करते हुए देखा जाता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews