Anant Ambani और Radhika Merchant का हुआ रोका, वायरल हुई तस्वीरें

Anant Ambani और Radhika Merchant का हुआ रोका, वायरल हुई तस्वीरें

Anant Ambani-Radhika Merchant Roka: देश के जाने-माने उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका कर दिया गया है। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और बधाइयों का सिलसिला जारी है। अनंत और राधिका की तस्वीर सामने आने के बाद आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी भी दोनों को बधाइयां देते हुए नहीं थक रहे। यह दोनों एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और राधिका को अंबानी परिवार के हर फंक्शन में भी देखा जाता है।

जानकारी के मुताबिक अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का रोका राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथजी मंदिर में किया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। यहीं से इस कपल की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें यह एक दूसरे की आंखों में आंखें डाले नजर आ रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद हर जगह इन दोनों की ही चर्चा हो रही है।

कौन है Radhika Merchant?

राधिका मर्चेंट एनकोर हेल्थ केयर के सीईओ वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। न्यूयॉर्क से पॉलिटिक्स एंड इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन करने वाली राधिका ने साल 2017 से भारत में आकर सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करना शुरू किया। वो हमेशा ही चर्चा में बनी रहती हैं। राधिका एक ट्रेंड डांसर भी है और उन्होंने भरतनाट्यम में विशेष ट्रेनिंग हासिल की है। उनका परिवार गुजरात के कच्छ का रहने वाला है।

2018 में बनी सुर्खियों का हिस्सा

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट वैसे तो एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। लेकिन यह उस समय सबसे ज्यादा चर्चा में आई थी जब इन्हें श्लोका मेहता और आकाश अंबानी की सगाई में देखा गया था। इस वक्त राधिका ने ईशा अंबानी के साथ डांस परफॉर्मेंस किया था और वह सभी की नजरों में आ गई थीं। उस समय शाहरुख खान ने भी अनंत अंबानी को राधिका का नाम लेकर छेड़ने की कोशिश की थी। इसके बाद से अंबानी परिवार के हर छोटे बड़े फंक्शन में उन्हें देखा जाता है।

अंबानी परिवार से है खास रिश्ता

अनंत अंबानी से रोका होने के बाद राधिका इस परिवार की होने वाली बहू तो बन ही गई है, लेकिन इसके पहले से ही उनका परिवार के साथ खास रिश्ता रहा है। राधिका का सोशल मीडिया पेज को अगर चेक किया जाएगा तो यहां पर उनकी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के साथ कई तस्वीरें नजर आएंगी। साल 2019 में भी अनंत और राधिका की सगाई की खबरें सामने आई थी लेकिन रिलायंस समूह ने इनका खंडन कर दिया था। इस बार यह खबर परिमल नाथवानी की ओर से दी गई है। उन्होंने कपल की फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि राजस्थान के नाथद्वारा में श्रीनाथ जी मंदिर में अनंत और राधिका की रोका सेरिमनी हुई। दोनों को इस दिन की बहुत-बहुत बधाइयां भगवान श्रीनाथ जी का आशीर्वाद हमेशा आप दोनों के साथ रहे। इन दोनों का रोका होने के बाद अब शादी की भी चर्चा चल पड़ी है। हालांकि, यह शादी के बंधन में कब बंधेंगे इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews