Bear Dance : जब भालू मस्ती में झूमकर खूब नाचा, देखिये ये क्यूट Video

Bear Dance : जब भालू मस्ती में झूमकर खूब नाचा, देखिये ये क्यूट Video

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वीकेंड शुरू होने वाला है और जाहिर है आप खुश होंगे। तो आपकी खुशी में और इज़ाफ़ा करते हैं एक सुंदर वीडियो दिखाकर। इस वाइल्ड लाइफ वीडियो को देखकर बरबस ही आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी। सोशल मीडिया पर इन दिनोंं एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक भालू (Bear dance) जंगल में पूरी मस्ती से डांस कर रहा है।

यह वीडियो बहुत ही प्यारा है जिसे योग नाम के एक यूजर ने अपने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट किया है। इस छोटी सी क्लिप में एक प्यारा सा भालू बिना किसी म्यूजिक के नाचता हुआ दिख रहा है। ये किसी जंगल का दृश्य है और देखकर लग रहा है कि भालू बहुत खुश है और इसी खुशी का इज़हार वो झूमकर नाचते हुए कर रहा है। इस क्यूट से भालू की ये मस्ती लोगों को बहुत पसंद आ रही है और ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

https://twitter.com/Yoda4ever/status/1532332451854536705?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1532332451854536705%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fndtv.in%2Fzara-hatke%2Fbear-dancing-in-the-forest-and-enjoying-fun-like-never-seen-before-internet-loves-it-see-viral-video-3035068

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews