व्हीलचेयर पर बैठी बहन की ख्वाहिश पूरी करने भाई ने किया ये…

व्हीलचेयर पर बैठी बहन की ख्वाहिश पूरी करने भाई ने किया ये…

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। ‘फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है’..इस गीत से कितने ही भाई-बहनों ने खुद को कनेक्ट किया होगा। जाने कितने इसे सुनकर रोए भी होंगे। आखिर भाई-बहन का रिश्ता होता ही ऐसा है जिसमें प्यार, फिक्र और हर कदम पर साथ देने का भाव होता है। ऐसा ही वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जिसके देखकर आपकी आंखें भीग जाएंगी और होठों पर मुस्कान आ जाएगी।

इसमें एक भाई बहन है..बहन दिव्यांग है और व्हीलचेयर पर बैठी है। उसके हाथों में बास्केटबॉल की बॉल है और भाई ने एक मोबाइल बास्केटबॉल स्टैंड है। छोटे से भाई ने उस स्टैंड को झुकाकर उसकी बास्केट एकदम अपनी बहन की व्हीलचेयर के पास रख दी है। इसमें उसे बहुत एफर्ट लगाना पड़ रहा है लेकिन उसने तब तक स्टैंड के पूरी ताकत लगाकर झुकाए रखा जब तक बहन ने बॉल बास्केट में डाल नहीं दी। ये होने के बाद बैकग्राउंड से दोनों के पापा की आवाज आती है जो उन्हें चीयर करते हैं। ये बहुत ही इमोशनल वीडियो है जो न सिर्फ भाई बहन की बॉन्डिंग को ज़ाहिर कर रहा है बल्कि एक छोटे से बच्चे की संवेदनशीलता भी दिखा रहा है।

https://twitter.com/HumanBeingBr0s/status/1546839287953489921?s=20&t=1gomp1yo2v_JCQRfrF6GgA

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews