Video : बिल्लियों ने सिखाई शेयरिंग की आदत, देखिये क्यूट वीडियो

Video : बिल्लियों ने सिखाई शेयरिंग की आदत, देखिये क्यूट वीडियो

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोई भी चीज शेयर करना एक अच्छी आदत है। हम हमेशा बच्चों को शेयरिंग (sharing) के बारे में सिखाते हैं। जब हम कोई चीज एक दूसरे के बात बांटते हैं तो उससे आपस का प्यार भी बढ़ता है। हम सीखते हैं कि कैसे सामने वाले की केयर की जाती है। बात सिर्फ चीजों तक ही नहीं है, हम अपने सुख दुख और दूसरी भावनाएं भी अपने दोस्तों रिश्तेदारों से शेयर करते हैं। और ये आदत सिर्फ इंसानों में नहीं जानवरों में भी होती है।

जॉनसन एंड जॉनसन 2023 में वैश्विक स्तर पर नहीं करेगा अपने बेबी पाउडर की बिक्री

आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं उसमें दो बिल्लियां नजर आ रही हैं। इनके बीच में एक कटोरा रखा हुआ है जिसमें कोई खाने की चीज है। हम देखते हैं कि एक बिल्ली कटोरे में से थोड़ा सा खाती है फिर अपने पैरे से उसे सामने वाले के सामने सरका देती है। फिर दूसरी बिल्ली उसमें से खाती है और वो कटोरे को पहली बिल्ली की तरफ बढ़ा देती है। ये बहुत ही क्यूट वीडियो है जिसमें ये दोनों बिल्लियां हमें शेयरिंग की आदत सिखा रही है।

अमूमन हमने देखा है कि बिल्लियां एक दूसरे की चीजों पर झपट्टा मारती है। दूसरे जानवरों में भी छीना झपटी की आदत देखने को मिलती है। लेकिन इस तरह शेयरिंग की आदत पशुओं में कम ही देखने को मिलती है। इस वीडियो को देखकर हमें ये सीख मिलती है कि अगर जानवर ये सीख सकते हैं तो हम इंसानों के लिए इस आदत को अपनाना कोई मुश्किल काम नहीं है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews